फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः फैकट्री में भयानक आग से मची अफरातफरी, लाखों का नुकसान

Sun, 05 Mar 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
फैकटी में लगी भयानक आग
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में एक फैकट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत फायर बिग्रेड और पुलिस को दी।
विज्ञापन


खबर मिलते ही फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। इतना लोगों ने भी आग बुझाने का काम जारी रखा। शहरी थाना पुलिस भी दल बल के साथ मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुर्घटना में किसी के घायल होने या मारे जाने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पुहंच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। फैकट्री कपड़े की बताई जा रही है।
विज्ञापन


फैकट्री मालिक भी आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे। कृपालनगर क्षेत्र में मौजूद इस कपड़ा फैक्‍टरी में आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।  में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्‍टरी को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें