फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में गुंडागर्दी: महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़, एक माह बाद चार आरोपियों पर केस दर्ज

Tue, 04 Mar 2025 01:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

बापूधाम निवासी महिला प्रेम ने एसएसपी विंडो पर दी शिकायत में आरोप लगाया था कि पप्पू और उसके बेटे विकास और विक्की हेरोइन बेचते हैं। इस कारण उनके घर पर ड्रग्स का सेवन करने वालों की भीड़ लगी रहती है। इसका प्रेम के परिवार ने विरोध किया था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में घर में गुंडागर्दी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी में एक महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और एक व्यक्ति को पीटने के मामले में पुलिस ने एक माह बाद चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान बापूधाम कॉलोनी निवासी पप्पू, उसकी पत्नी सुनीता, बेटियां प्रीति और वंदना के रूप में हुई है। पप्पू के खिलाफ दुष्कर्म और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। उसे अदालत ने दोषी करार देकर सजा सुनाई थी। आरोपी बुड़ैल जेल से पैरोल पर बाहर आया हुआ था। इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया था।

31 जनवरी को हुआ था हमला

बापूधाम निवासी महिला प्रेम ने एसएसपी विंडो पर दी शिकायत में आरोप लगाया था कि पप्पू और उसके बेटे विकास और विक्की हेरोइन बेचते हैं। इस कारण उनके घर पर ड्रग्स का सेवन करने वालों की भीड़ लगी रहती है। इसका प्रेम के परिवार ने विरोध किया था। इसके बाद प्रेम के बेटे मानिक को विकास और उसके परिजनों ने 31 जनवरी की रात मानिक को अपने घर में बंद करके बुरी तरह पीटा। हमले में मानिक को गंभीर चोटें आईं। उसके सिर पर भी गहरी चोट लगी। 
विज्ञापन


प्रेम ने बताया कि इस घटना के बाद कुछ लोगों ने विकास पर हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद विकास उर्फ लाला के पिता पप्पू, पत्नी सुनीता, बेटी वंदना, प्रीति और अन्य महिलाओं ने प्रेम के घर में घुसकर सारा सामान तोड़ दिया। आरोपियों के डर से प्रेम एक महीने से घर छोड़कर रह रही थी। अब खुद सेक्टर-26 चौकी प्रभारी रवदीप ने प्रेम का घर खुलवाया। पुलिस ने देखा कि घर का सारा सामान तोड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर पप्पू, सुनीता, वंदना, प्रीति और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें