फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राज में महिला विरुद्ध अपराध नॉन-स्टाॅप, भाजपा ने हरियाणा को बनाया देश का सबसे असुरक्षित राज्य: हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बहनों को दिया महिला सुरक्षा का वचन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रही है और महिलाओं के विरुद्ध अपराध नॉनस्टॉप हो गए हैं। खुद सरकारी आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध में हरियाणा आज देश में पहले नंबर पर है। हर रोज 5 महिलाओं के साथ रेप व 13 अपहरण के केस सामने आते हैं और रोज 46 महिलाओं के साथ कोई ना कोई अपराध होता है। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार की अनदेखी के चलते आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, मिड-डे-मील वर्कर और नर्सिंग स्टाफ समेत हजारों महिला कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है।
हुड्डा यहां रक्षा बंधन के पर्व पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले, प्रदेशभर से आई महिलाओं ने हुड्डा को राखी बांधी। विधायक गीता भुक्कल व शकुंतला खटक ने भी हुड्डा को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। इस मौके पर हुड्डा ने वादा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। अपराध और बदमाशों का प्रदेश से सफाया किया जाएगा। महंगाई कम करने के लिए रसोई गैस सिलिंडर 500 रुपये में मिलेगा और 300 यूनिट बिजली मुफ्त होगी। सरकारी नौकरियों में बैकलॉग को पूरा किया जाएगा और सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए वचनबद्ध रही है। कांग्रेस सरकार के समय में शिक्षकों की भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। साथ ही महिला सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भर्ती में महिलाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। प्रदेश में पहली महिला यूनिवर्सिटी भी गोहाना में कांग्रेस ने बनाई थी। रक्षाबंधन पर बहनों और बच्चों के लिए मुफ्त बस यात्रा कांग्रेस ने ही शुरू करवाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें