फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई, मधुसूदन के सामने भिड़े हुड्डा और तंवर समर्थक

Wed, 02 Aug 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई तेज हो गई है। छह अगस्त से शुरू होने जा रही संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया से पहले मंगलवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसियों में जूतमपैजार होते-होते बची।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायकों और नेताओं की शिकायतें सुनने पहुंचे कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के वरिष्ठ सदस्य और एआईसीसी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री के सामने ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थक भिड़ गए। हुड्डा खेमे के अधिकांश विधायकों व पूर्व विधायकों और नेताओं ने मिस्त्री के समक्ष अपनी शिकायतें रखी और मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ी के आरोप लगाए।

सदस्यता अभियान में फर्जीवाड़े की शिकायतें भी उन्होंने की। सभी ने एक सुर में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को हाईजैक करने की बात कही। कांग्रेस नेताओं के आरोप हैं कि प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है, कांग्रेस कार्यालय में सूचियों में घालमेल किया गया है, सदस्यता फार्म जमा कराने वाले नेताओं को अब उनका रिकार्ड तक नहीं दिखाया जा रहा है। कलानौर से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक, गोहाना से जगबीर मलिक, राई से जयतीर्थ दहिया और रोहतक से पूर्व कांग्रेस विधायक बीबी बतरा के तथ्यों के साथ शिकायत करने पर मिस्त्री के सामने खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन


तंवर समर्थकों की इनके साथ तू-तू, मैं-मैं भी हुई। इससे पहले कि हाथापाई होती, चुनाव अधिकारी प्रदीप जैन, सहायक चुनाव अधिकारी हरपाल ठाकुर व जयेंद्र रमोला ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मिस्त्री ने इसके बाद समस्याएं सुनने के दौरान अनावश्यक  हस्तेक्षप कर तंवर समर्थकों को बाहर निकाल दिया। चुनाव अधिकारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि कुल 63 शिकायतें आई हैं। इनका जल्दी समाधान किया जाएगा। अभी चुनाव प्रक्रिया शुरू होने में तीन-चार दिन हैं, इससे पहले सभी की आपत्तियां दूर कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

फर्जी सदस्यता होगी रद्द : मिस्त्री

- फोटो : File Photo
फर्जी सदस्यता होगी रद्द : मिस्त्री 
मधुसूदन मिस्त्री को कांग्रेस विधायकों और नेताओं की अधिकांश शिकायतों का जवाब देते नहीं बना। वे अधिकतर समय यही कहते रहे कि सभी शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। वे सुनने आए हैं, केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के समक्ष शिकायतें रखकर सभी को उचित जवाब भेजा जाएगा। जांच के दौरान मतदाता सूचियों में फर्जीवाड़ा पाया गया तो फर्जी सदस्यता रद्द की जाएगी।

इन्होंने भी दर्ज कराई आपत्ति
कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक, कुलदीप शर्मा, गीता भुक्कल, करण दलाल, शकुंतला खटक, उदय भान, जयतीर्थ दहिया, जयबीर बाल्मिकी, श्रीकृष्ण हुड्डा, ललित नागर, पूर्व एमपी कैलाशो देवी, पूर्व विधायक बीबी बत्रा, अनिता यादव, रणबीर महेंद्रा, अनिल धंतौड़ी, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र, एचएस चट्ठा, सुभाष बतरा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष फूल चंद मुलाना, कांग्रेस नेता रघुबीर सिंह तेवतिया, धर्मेंद्र यादव व अन्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें