फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवार्ड समारोहः पूर्व हॉकी खिलाड़ी, अंपायर और कोच हुए सम्मानित

Thu, 02 Jun 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेहरू हॉकी टूर्नामेंट सोसायटी और सेक्रेटरी जनरल ऑफ हॉकी चंडीगढ़ अनिल वोहरा की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इसके तहत कोच, अंपायर और पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर यूटी पुलिस के आईजी तजिंदर सिंह लूथरा मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ विशेष मेहमान के रूप में हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों को मिला सम्मान : पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर, पद्मश्री परगट सिंह और भारतीय वुमन टीम की पूर्व कप्तान सुरिंदर कौर शामिल रहीं।
इन अंपायरों को भी किया गया सम्मानित : अंतरराष्ट्रीय अंपायर सतिंदर शर्मा, अंतरराष्ट्रीय अंपायर और कोच वरिंदर बहादुर और द्रोणाचार्य अवार्डी कोच बलदेव सिंह शामिल रहे।
स्व. वोहरा को सांत्वना पुरस्कार : हॉकी में योगदान के लिए चंडीगढ़ के स्व. एसएन वोहरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया, जिसे उनके पुत्र चंडीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी अनिल वोहरा ने ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें