स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर कुलदीप मेहरा ने बताया कि हमारे खिलाड़ियों ने कई दिनों से चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों करवाई जा रही प्रतियोगिताओं में सफलतापूर्वक भाग लिया और पदक जीतने में कामयाब रहे।
उन्होंने बताया कि कक्षा आठवीं के वुशू खिलाड़ी कपिल ने लड़कों के अंडर-14, (-39 किग्रा) में 17-18 मई को आयोजित 15वीं चंडीगढ़ स्टेट वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। कक्षा नौवीं की अंजलि ने अंडर-14 कैडेट की (44 किग्रा) में आठवीं ऑफिशियल स्टेट कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और अंडर-14, बोर्ड ब्रेकिंग में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही।
यह प्रतियोगिता दिनांक 17 मई को कराई गई। सातवीं कक्षा के तनुष चौधरी लड़कों के सब-जूनियर की (-35 किग्रा) में चंडीगढ़ स्टेट जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे। वहीं, तनुष चौधरी के बड़े भाई लक्षित चौधरी ने भी सब-जूनियर की (-40 किग्रा) में रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता दिनांक 17-18 मई को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-34 में कराई गई।
इसी प्रकार अभिनव कौशिक ने भी टेबल टेनिस हॉल-23 में 16 से 18 मई को करवाई गई प्रतियोगिता में दो पदक जीते। अभिनव ने लड़कों के अंडर-15 मोहिंदर पाल सैनी की स्मृति में आयोजित चौथे चंडीगढ़ हॉट वेदर टेबल टेनिस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक और अंडर-17 में कांस्य पदक जीतने में कामयाब हुए। स्कूल प्रिंसिपल ने अभिनव को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।