फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट टीचरों को सरकार का तोहफा, अप्रैल से बढ़ा हुआ मानदेय पाएंगे गेस्ट टीचर

Wed, 29 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों को सरकार का तोहफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचर्स को खट्टर सरकार ने वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बजट सत्र से पहले इसकी घोषणा कर दी थी, लेकिन अधिसूचना अब जारी हुई है। वित्त विभाग के आदेश के बाद अप्रैल माह का मानदेय गेस्ट टीचर्स को बढ़ा हुआ मिलेगा। सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में बकायदा सभी जिलों के डीईओ, डीईईओ और बीईओ, बीईईओ को पत्र जारी कर दिया है। मानदेय में सरकार ने 14.29 प्रतिशत की वृद्धि की है। 
विज्ञापन


स्कूल लेक्चरर के मासिक मानेदय को 26000 रुपये से बढ़ाकर 29715 रुपये, मास्टर एवं भाषा अध्यापकों (हिंदी, पंजाबी तथा संस्कृत) का मानदेय 21000 रुपये से बढ़ाकर 24001 रुपये और जेबीटी व कला अध्यापकों का मानदेय 19000 रुपये से बढ़ाकर 21715 रुपये किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के एसीएस पीके दास ने बताया कि गेस्ट टीचर्स को बीते दो महीने का एरियर भी मिलेगा। सरकार ने बढ़ा हुआ मानदेय पहली जनवरी 2017 से देने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें