फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैपः पहले रेप केस कराया, फिर समझौता करने के लिए मांगे 10 लाख, मामला पढ़ें अलर्ट रहें

Tue, 16 Oct 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
honeytrap
विज्ञापन
पहले रेप केस करा दिया और फिर समझौता करने के लिए मांगने लगी दस लाख रुपये। इन दिनों ऐसे मामले काफी देखने को मिल रहे हैं, तो आप भी संभल कर रहें। वरना इस टीचर की तरह फंस जाएंगे। मामला हरियाणा के करनाल का है। हनीट्रैप के एक मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पहले रेप का केस दर्ज कराया और बाद में ब्लैकमेलिंग के तहत केस में समझौते कराने के नाम पर 10 लाख रुपये की राशि मांगी गई। बाद में तीन लाख रुपये में समझौते की बात हुई। सूचना के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये नकद और एक लाख, 40 हजार रुपये के चेक भी पुलिस ने बरामद किया है।

सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। सिविल लाइन थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि राजबाला और मूलरूप से यूपी के रहने वाले व फिलहाल पंजाब स्थित एक मदरसे में अध्यापक रिजवान की जान पहचान थी। तीन माह पहले ही रिजवान की शादी हो गई। इस दौरान महिला राजबाला की बहन की लड़की रंजीता ने महिला थाने में 25 वर्षीय रिजवान के खिलाफ शिकायत दे दी।
विज्ञापन


शिकायत उठाने के नाम पर भी रिजवान के परिवार वालों से 10 लाख रुपये की डिमांड की गई थी। रिजवान पैसे एकत्रित नहीं कर पाया। ऐसे में महिला थाने में रिजवान के खिलाफ रेप का केस दर्ज हो गया। बाद में राजबाला ने रिजवान कोपंजाब से गिरफ्तार कराया था। फिलहाल रिजवान जेल में बंद है।
विज्ञापन

पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया

arrest karnal
पुलिस के अनुसार, रेप के मामले में समझौते को लेकर राजबाला लगातार रिजवान के परिजनों के संपर्क में रही और युवक के पिता को लेकर जेल में रिजवान से मिलवाने भी गई। इस दौरान राजबाला की ओर से 3 लाख रुपये की मांग गई। पुलिस का कहना है कि केस में समझौता करने व अपने बयान बदलने को लेकर राजबाला ने पहले 50 हजार रुपये ले लिए और शेष राशि बाद में देनी तय हुई। सोमवार को ढाई लाख रुपये लेकर रिजवान के पिता खर्शिद को कर्ण पार्क में बुला लिया।

इस पर शिकायत के आधार सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपना जाल बिछाया और आरोपियों को मौके से काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये नकद, 1.40 लाख रुपये का चेक बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजबाला, इसकी बहन की लड़की रंजीता, हांसी चौक वासी सरोज, हांसी रोड निवासी राजबीर, तरूण कुमार व संगत धवन शामिल हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

अपनी ही बहन की लड़की के नाम से दिलवाई शिकायत
इंस्पेक्टर मोहनलाल ने बताया कि आरोपी राजबाला के पास ही इसकी बहन की लड़की रंजीता रहती है। सभी छह आरोपी आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने जो पैसे बरामद किए गए, उनमें से चेक राजबीर मलिक के नाम से बनाया हुआ है। आरोपी राजबीर मलिक की जानकारी आरोपी सरोज थी। सरोज की जानकारी आरोपी राजबाला को थी और राजबाला ही अपनी बहन की लड़की की शिकायत पर ब्लैकमेल कर रही थी। ऐसे में सभी सदस्य लोगों को फंसाकर मोटी रकम की मांग करते थे। इंस्पेक्टर का कहना है कि अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें