फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत ने बताए आदित्य और पवन इंसां के पांच ठिकाने, छापेमारी जारी

Sat, 07 Oct 2017 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Aditya Insan and Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की राजदार और दत्तक पुत्री हनीप्रीत ने पंचकूला हिंसा की साजिश, देशद्रोह के मामले में वांटेड आदित्य और पवन इंसां के पांच ठिकानों की जानकारी दी है। पुलिस ने इन ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है। 
विज्ञापन


रिमांड के दौरान हनीप्रीत ने उन ठिकानों के बार में बताया, जहां आदित्य इंसां, पवन इंसां और गोबी राम छिपे हैं। पुलिस को बताए गए पांच ठिकानों में उत्तर प्रदेश के बागपत का बरनावा, हिमाचल के चंबा और पालमपुर स्थित चाचियां नगरी, राजस्थान का कोटा और पंजाब में श्री मुक्तसर साहिब शामिल हैं। हनीप्रीत की निशानदेही के बाद पुलिस फिलहाल पंजाब और राजस्थान के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। रात तक दूसरी टीमें भी अन्य प्रदेशों के लिए रवाना हो गईं। गौरतलब है कि पंचकूला हिंसा के मामले में आदित्य और पवन इंसां के खिलाफ हरियाणा पुलिस लुक आउट नोटिस जारी कर चुकी है। 

झूठी निकल रहीं हनीप्रीत की अधिकतर बातें : पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने बताया कि बठिंडा और मुक्तसर में हनीप्रीत 8-10 दिनों के लिए रुकी थी। बठिंडा के जिस घर में खुद के रुकने की बात कही, वो झूठ निकली। उसकी तरफ से दी जाने वाली अधिकतर जानकारियां गलत निकलीं। पूछताछ में भी वह सहयोग नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें