सोमवार को हनीप्रीत और सुखदीप कौर को अंबाला की सेंट्रल जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पंचकूला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए छह नवंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं।
इस बारे में बचाव पक्ष के वकील विशाल गर्ग ने बताया कि दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। हिंसा की साजिश रचने की आरोपी हनीप्रीत को बठिंडा में पनाह देने वाली महिला शरणजीत कौर को भी पुलिस ने सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया।
अदालत ने सुखदीप की बुआ शरणजीत को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसआईटी ने शरणजीत कौर और उसके बेटे गुरमीत सिंह को हनीप्रीत की निशानदेही पर गिरफ्तार किया था।