फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी का असर: चंडीगढ़ में मकान मालिकों की हालत खराब, नहीं मिल रहे किराएदार

Tue, 06 Jul 2021 06:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कोरोना महामारी का असर जीवन के हर क्षेत्र में पढ़ा है। एक ओर जहां स्वास्थ्य संकट खड़ा हुआ तो दूसरी ओर आर्थिक हालात से लोग परेशान हैं। चंडीगढ़ में मकान मालिक आर्थिक संकट से घिर गए हैं। मकान किराए पर देने के बाद इनका खर्च चलता था लेकिन अब इन्हें किराएदार ही नहीं मिल रहे हैं। इसका असर इतना है कि ये बुनियादी खर्च भी नहीं चला पा रहे हैं। अब प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
पलायन। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के मकान मालिकों को आर्थिक संकट ने घेर लिया है। बड़ी संख्या में यूपी-बिहार व अन्य प्रांतों से आकर चंडीगढ़ के विभिन्न गांवों में किराए के मकान में रहने वाले इन लोगों के वापस अपने गांव चले जाने के बाद बड़ी संख्या में कमरे खाली हो चुके हैं। मकानों के किराए से होनी वाली आय बहुत कम हो गई है। 

विज्ञापन


मकानों का रखरखाव, बिजली-पानी और संपत्ति कर चुकाना मुश्किल हो रहा है। गांव के मकान मालिकों को अधिक परेशानी हो रही है। गांव के लोगों का कहना है कि करीब 50 प्रतिशत कमरे ही किराए पर चढ़ रहे हैं। कई लोगों की बैंकों की किस्तें भी टूट गई हैं। लोगों ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि गांवों के लोगों का बिजली-पानी का बिल माफ हो।

साथ ही इन पर लगा जुर्माना भी माफ हो, क्योंकि उनके घर का खर्च किराए से ही चलता है और अब किराया नहीं मिलने से उन्हें परेशानी होने लगी है। मकान मालिकों का कहना है कि पिछले वर्ष कोरोना लॉकडाउन के कारण भी बहुत से मजदूर अपने घरों को चले गए थे और वह किराया भी नहीं देकर गए थे। उस समय भी बिजली-पानी का बिल मकान मालिकों को ही भरना पड़ा था।
विज्ञापन


पीएम व प्रशासक के कहने पर किराया माफ किया, अब सुध ले प्रशासन
गांव दड़वा के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी का कहना है कि पीएम मोदी और चंडीगढ़ के प्रशासक के आह्वान पर किराएदारों का किराया माफ किया। अब गांव के लोग परेशानी में आ गए हैं। प्रशासन गांव के लोगों पर ध्यान दे। गांव दड़वा निवासियों में हरपेज सिंह, जसविंदर सिंह और गुरदीप सिंह का कहना है कि किरायादारों के नहीं आने से परेशानी हो रही है।

बिजली-पानी बिल माफ करे प्रशासन
गांव हल्लोमाजरा के निवासी और पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन दीदार सिंह का कहना है कि मकान मालिक भी आर्थिक संकट में आ गए हैं। मकान खाली हो गए हैं। किराया नहीं आएगा तो घर कैसे चलेगा। पचास प्रतिशत का घाटा है। उनका कहना है कि प्रशासन मकान मालिकों के साथ-साथ गांव में बिजली और पानी का बिल माफ करे तो ही ही राहत मिलेगी।

गांव बहलाना निवासी और मार्केट कमेटी के पूर्व डायरेक्टर जीत सिंह बहलाना का कहना है कि गांव के लोग काफी संकट में आ गए हैं। प्रशासन की मदद के बिना गुजारा नहीं है। बिजली-पानी के बिल माफ होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मकान मालिकों के पास किराए के अलावा कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें