फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी काम आज ही निपटा लें, अगले 5 दिन दफ्तर बंद रहेंगे

Tue, 12 Apr 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
ये छुट्टियां है लगातार 5 दिन
विज्ञापन
यदि आपका सरकारी दफ्तर संबंधी कोई कामकाज है तो उसे आज ही निपटा लें, क्योंकि 5 दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। राहत की बात यह है कि बैंकों में इस दौरान सिर्फ दो ही दिन गुरुवार शुक्रवार को ही छुट्टी रहेगी। बाकी दिनों में बैंकों में आम दिनों की तरह कामकाज होगा। 
विज्ञापन


अप्रैल महीने में कुल 13 छुट्टियां पड़ रही हैं। इसमें शनिवार रविवार को छोड़े दें तो चार दिन हरियाणा सरकार द्वारा स्वीकृत वे छुट्टियां जिस दिन या तो कोई महापुरुष की जयंती है, या फिर कोई पर्व है। खास बात यह है कि इन चार छुट्टियों में से तीन छुट्टी शनिवार रविवार के अतिरिक्त हैं।

महीने में अमूमन आठ शनिवार रविवार की छुट्टी आती है। लेकिन इस बार इनकी संख्या भी नौ है। सरकारी कार्यालयों में सोमवार और मंगलवार को कामकाज होने के बाद 20 अप्रैल को महाबीर जयंती की फिर से छुट्टी होगी। वर्ष 2016 में कोई भी महीना ऐसा नहीं है जिसमें लगातार इतनी छुट्टियां हों। अप्रैल ऐसा महीना है जहां तीस दिन में सिर्फ 17 दिन ही सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये छुट्टियां है लगातार 5 दिन
13 अप्रैल वैशाखी, 14 अप्रैल आम्बेडकर जयंती, 15 अप्रैल रामनवमी, 16 अप्रैल शनिवार, 17 अप्रैल रविवार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें