पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक इसके अध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में होली मिलन समारोह आयोजन की तिथि को अंतिम रूप दिया गया।
एसोसिएशन के प्रेस सचिव पंकज यादव ने बताया कि नौ मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित होगा। यह आयोजन सेक्टर-46 के गवर्नमेंट कॉलेज में होगा।
समारोह में रंगारंग भोजपुरी लोकगीत पेश किए जाएंगे। रात्रिभोज का भी आयोजन है। यादव ने बताया कि इस अवसर पर एसोसिएशन की स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा।
बैठक में महासचिव डीके सिंह, यूके सिंह, एसडी पांडेय, पीपी यादव, सीताराम सिंह, दलीप सिंह, चंद्रमा मिश्र, धनंजय सिंह सहिंत अन्य लोग उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में रंग अबीर के अलावा फूलों की होली खेली जाएगी। कार्यक्रम में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारी के अलावा राजनीतिक हस्तियां भी उपस्थित होंगी।