फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंटिलेटर पर हैं हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर, परिजन बोले- निगेटिव आई कोरोना जांच रिपोर्ट

Mon, 11 May 2020 02:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
बलबीर सिंह सीनियर
विज्ञापन
ओलंपिक में तीन बार के स्वर्ण पदक विजेता हॉकी लीजेंड व पूर्व ओलंपियन 96 वर्षीय बलबीर सिंह सीनियर की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बीते शनिवार को उनके कई टेस्ट कराए गए थे। इसमें कोरोना का टेस्ट भी शामिल था, जिसकी रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आई, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। हालांकि उनको वेंटिलेटर पर रखे जाने से परिजनों की चिंताएं बरकरार हैं। परिजनों और करीबियों के मुताबिक, उनके कई अन्य टेस्ट कराए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन


अस्पताल में बलबीर सिंह सीनियर के नाती कबीर मौजूद हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना कबीर ने व्हाट्सएप के जरिए दी। बता दें कि हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत शुक्रवार को एक बार फिर बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उन्हें जनरल आईसीयू में रखा गया है, जहां पर डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हैं।

हाल ही में मनाया था जन्मदिन
बलबीर सिंह सीनियर जिन्होंने देश को तीन बार 1948, 1952, 1956 में ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताए थे। वह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भी रहे हैं। इन्होंने पिछले साल के आखिरी महीने में अपना 95वां जन्मदिन मनाया था। यह जन्मदिन पीजीआई से लौटने के बाद और स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद सेक्टर-36 स्थित अपने निवास पर मनाया था। इस मौके पर उनकी बेटी सुशबीर कौर, नाती कबीर, उनके परिवार से जुड़े खास मित्र और हॉकी से जुड़े लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें