फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल्ली के खिलाफ जंग को तैयार हैं पंजाब वारियर्स'

Sat, 25 Jan 2014 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी लीग के पहले संस्करण में टीम के अधिक ट्रेवलिंग के कारण कई खिलाड़ी चोटिल हुए थे। इस कारण टीम की परफारमेंस पर काफी असर पड़ा था। इस सीजन में टीम कई युवा खिलाड़ियों के आने से नई ऊर्जा मिली है।
विज्ञापन


यह कहना है पंजाब वारियर्स टीम के कप्तान जैमी डायर का। दिल्ली वेव राइडर्स के खिलाफ हमारी टीम पूरा फोकस कर रही है। नए सीजन की शुरूआत जीत से करना चाहेंगे। टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से लैस है।

पिछले सीजन में जो गलतियां हुईं उनको इस सीजन में दूर करने की पूरी कोशिश की गई है। यह कहना है टीम के कोच बैरी डांसर का। हॉकी लीग के दूसरे संस्करण का पहला मुकाबला दिल्ली से होने जा रहा है।
विज्ञापन


सरदार की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम काफी मजबूत है। इसके लिए पंजाब वारियर्स की टीम पूरी तरह से तैयार है। इनके अनुसार हर टीम केलिए पहला मुकाबला काफी अहम होता है। हमारी टीम में वर्र्ल्ड के सबसे बेहतर गोलकीपर के रूप में जाप स्टोकमेन मौजूद हैं। वहीं कई युवा खिलाड़ी भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें