फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी इंडिया लीग: होम ग्राउंड पर पंजाब वारियर्स का जीत से आगाज

Fri, 10 Feb 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Hockey India League - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब वारियर्स ने रांची रेज पर 1-0 से जीत दर्ज कर हाकी इंडिया लीग की शुरुआत की। यह मुकाबला सेक्टर 42 स्थित हॉकी स्टेडियम में खेला गया। मैच केे पहले क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। रांची रेज ने गोल करने के दो मौके गंवाए। इनमें एक  पेनाल्टी कार्नर भी शामिल रहा।
विज्ञापन


मैच के दूसरे क्वार्टर में  पंजाब वारियर्स को 24 वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला। जिसे वेन डेर मिंक ने गोल में तबदील कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर के 40 वें मिनट में  रांची रेज को पनेल्टी कार्नर मिला। लेकिन उसके खिलाड़ी उसे गोल में तबदील नही कर सके। चौथे व निर्णायक क्वार्टर में रांची रेज को लगातार तीन पेनाल्टी कार्नर मिले, लेकिन उसके खिलाड़ी एक को भी गोल में नही बदल पाए।

नही भर सका स्टेडियम...
हॉकी इंडिया लीग के इस संस्करण में पंजाब टीम अपने होम ग्राउंड पर अपना पहला मैच खेलने उतरी। घरेलू दर्शकों की टीम को सपोर्ट की काफी उम्मीद थी, लेकिन अधिकांश स्टैंड खाली रहे। स्टैंड में कुछ दर्शक पंजाब वारियर्स टीम के बैनर लेकर चीयर करते हुए दिखाई दिए। इन लीग मैचाें आम दर्शक के लिए 10 रुपये और वीआईपी के लिए 50 रुपये का टिकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें