हॉकी की इंडिया लीग में दबंग मुंबई और पंजाब वारियर्स की टीमें रविवार को आमने -सामने होंगी। यह मुकाबला सेक्टर 42 के हाकी स्टेडियम में खेला जाएगा।
लीग केअपने पहले ही मैच में कलिंगा लांसर्स के हाथों हार चुकी मुंबई के सामने अब पंजाब वारियर्स को उनके ही के घर में हराने के चुनौती होगी। अपने घेरलू मैदान पर पंजाब वारियर्स की टीम को इस सीजन में खेले गए दो मैचों में से एक मे जीत और एक में हार मिल चुकी है। रविवार को पंजाब की टीम लीग में अपनी दूसरी जीत चाहेगी, वहीं मंबुई की टीम लीग में पहली जीत का स्वाद चखना चाहेगी।
जीत पर रहेगा ध्यान
दबंग मुंबई टीम के फॉरवर्ड गुरजंट सिंह ने मैच से पहले शनिवार को एक बातचीत में कहा कि कि उनकी टीम विपक्षी कप्तान सरदार सिंह और मार्क नोलस पर ध्यान केंद्रित किए हुए है। पिछले मैच में हार के सवाल पर उनका कहना था कि उनके कुछ प्रमुख खिलाड़ी चोटिल थे और कुछ विदेशी खिलाड़ी टीम के साथ देरी से जुड़े।
वहीं, टीम के अन्य सदस्य गुरमेल सिंह के मुताबिक विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलकर उनके खेल में काफी सुधार आया है, यही वजह थी कि वर्ल्ड हाकी लीग में वे जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हरा सके।
गुरजंट का घरेलू मैदान
दबंग मुंबई के गुरजंट सिंह शहर के सेक्टर 42 स्थित हाकी एकेडमी के ट्रेनी रह चुके हैं। रविवार को वह अपने घरेलू मैदान पर विरोधी टीम पंजाब वारियर्स केखिलाफ खेलेंगे।
एकेडमी के बच्चों ने सीखे गुर
शनिवार को पंजाब वारियर्स के खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र के बाद सेक्टर 42 स्थित हाकी एकेडमी के खिलाड़ियों को टिप्स दिए। टीम केकप्तान सरदार सिंह और मार्क नॉलर्स ने युवाओं को शॉट्स लगाने, कौशल विकास के बारे में बताया।