फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पेरिस ओलंपिक के लिए हॉकी चंडीगढ़ के सचिव अनिल वोहरा आब्जर्वर नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम के साथ हॉकी चंडीगढ़ के सचिव अनिल वोहरा रहेंगे। हॉकी इंडिया की ओर से अनिल वोहरा को टीम का आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार शहर में हॉकी को प्रमोट करने के लिए अनिल वोहरा काफी सालों से जूड़े हुए हैं, जिसके चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई हैं। अनिल वोहरा ने कहा कि हॉकी इंडिया द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बेहतरीन ढंग से निभाएंगे। पेरिस ओलिंपिक में चंडीगढ़ हाॅकी अकादमी के दो खिलाड़ी संजय और गुरजंट सिंह हिस्सा ले रहे हैं। वह वहां पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आएंगे। अनिल वोहरा रविवार को पेरिस ओलंपिक के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें