फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजकां का मेनीफेस्टो जारी, जनता से किए ये वायदे

Sat, 30 Aug 2014 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 21 फीसदी आरक्षण और लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को मुफ्त कालेज शिक्षा दिलाने के वादे के साथ हजकां ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन


पार्टी के चुनाव चिह्न ट्रैक्टर को प्राथमिकता देते हजकां ने किसानों को दो वर्षों तक बिना ब्याज के ट्रैक्टर लोन देने और मुफ्त रजिस्ट्रेशन का भी वादा किया है।

पार्टी सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि सत्ता में आने पर हजकां ईमानदार और जवाबदेह सरकार देगी। उन्होंने समान विकास और समान रोजगार का नारा दिया। इसके साथ प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार का भी वादा किया गया है।
विज्ञापन


इनेलो के बाद हजकां दूसरी पार्टी है, जिसने विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया है। हजकां एक या दो सितंबर को इस घोषणा पत्र पर खुली चर्चा करेगी।

सभी वर्गों से किए कुछ न कुछ वायदे

घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं, मजदूरों से लेकर समाज के सभी वर्गों के लिए कुछ-कुछ वादे किए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के जमाने में बंद की गई विधायक निधि योजना को फिर से शुरू करने का भी वादा किया गया है।

बिश्नोई ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी सांसदों की तरह विधायकों के लिए भी क्षेत्रीय विकास फंड योजना शुरू करेगी। हजकां प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र लाएगी।

इसमें पार्टी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर अपना दृष्टिकोण सामने रखेगी। हरियाणा को टोल टैक्स मुक्त करने का भी वादा किया गया है।

गुड़गांव मे एसईजेड के नाम पर गलत तरीकेसे किसानों की ली जमीन वापस करने का वादा किया है। आगामी पांच सालों में हरियाणा में सात बड़े मेट्रो शहरों का निर्माण किया जाएगा। दादरी और गोहाना को जिला घोषित करने का वादा किया गया है।

किसानों को कर्जे में रियायत का वायदा

किसानों के लिए जहां बिजली, खाद-पानी और ऋण आदि में रियायत देने की बात कही गई है वहीं, महिलाओं को लुभाने के लिए सरकारी नौकरी में 21 फीसदी तक आरक्षण की बात कही गई है।

युवा वर्ग को लुभाने के लिए कालेज शिक्षा मुफ्त देने के साथ ही सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में इंटरनेट के लिए वाई-फाई सुविधा देने का वादा किया गया है। प्रदेश में दोहरी शिक्षा प्रणाली लागू करने का भी वादा किया गया है।

इसमें स्नातक शिक्षा के साथ प्रशिक्षु कार्यक्रम शुरू करने और छात्र संघ चुनाव कराने की बात भी कही गई है। पूर्व सैनिकों की विधवाओं को मुफ्त बस सेवा, चिकित्सा सुविधा और सस्ता राशन का वादा किया गया है।

फतेहाबाद परमाणु सेंटर को हटाने व डीजल को वैट मुक्त और पेट्रोल पर वैट 50 फीसदी कम करने का वादा किया गया है। पूर्व सरपंचों व पंचों, जिला परिषद सदस्य और ब्लॉक समिति सदस्यों को प्रतिमाह 2000 रुपये पेंशन देने का भी वादा किया गया है।

ये वायदे भी ‌किए कुलदीप बिश्नोई ने

पांच एकड़ तक की कृषि भूमि वाले किसान के खेत में ट्यूबवेल के लिए मुफ्त बिजलीएसईजेड के नाम पर गुड़गांव में ली गई जमीन किसानों को होगी वापसछात्र संगठनों के चुनाव होंगेसभी विधानसभा क्षेत्रों में खुलेंगे महिला महाविद्यालयखुलेगा अंतररार्ष्र्टीय स्तर का विश्वविद्यालयपांच सालों में हरियाणा में बनेंगे सात बड़े मेट्रो शहरसभी सब-डिविजनों में महिला पुलिस स्टेशन होंगे स्थापितप्रत्येक परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता के अनुसार रोजगारपुलिस कर्मी करेंगे सप्ताह में पांच दिन कार्य, अधिक पर मिलेगा ओवरटाइमवरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं एवं विकलांगों की मासिक पेंशन दोगुना60 साल से ऊपर की आयु वाले सभी नागरिकों को मुफ्त बस परिवहन सुविधा

हजकां के मेनीफेस्टो में ये वायदे भी

पूर्व सरपंचों, पंचों, जिला परिषद सदस्यों तथा ब्लाक समिति सदस्यों को 2,000 रुपये पेंशन हरियाणा होगा टोल टैक्स मुक्तडीजल वैट-मुक्त और पेट्रोल पर वैट 50 प्रतिशत कमपूरे राज्य में दो पहिया वाहनों का निशुल्क पंजीकरणराज्य राजमार्गों को 6 लेन अन्य मार्ग होंगे चार लेनपिछड़े वर्गों के आरक्षण के तहत निर्धारित कोटा बिना किसी कांट-छांट के होगा लागूविधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि हेतु सांसद विकास निधि के बराबर कोषनियमित होंगी आंगनबाड़ी और आशा कर्मी ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए शहर बनेंगे हार्न-फ्री जोन
विज्ञापन

इन वायदों को भी पूरा करेगी हजकां

फतेहाबाद परमाणु संयंत्र होगा स्थानांतरितहर जिले में रिसाइकिल कारखानासूरजकुंड, कुरुक्षेत्र और पंचकूला बनेगा पर्यटन केन्द्रपंजाबी स्मारक के लिए करनाल के आसपास जीटी रोड पर 100 एकड़ भूमिएम्स की तर्ज पर हरियाणा के सभी चार जोनों में अत्याधुनिक मशीनरी और पूर्ण प्रशिक्षत चिकित्सकों से युक्त खुलेंगे अस्पताल60 साल से अधिक उम्र के मान्यता प्राप्त पत्रकार को पांच साल तक 5,000 रुपये प्रतिमाह पेंशनप्रेस के साथियों व उनके परिवारों को 5 लाख रुपये तक का चिकित्सा भत्तापानीपत बनेगा कपड़ा व्यवसाय का केन्द्र, अन्य शहरों में भी व्यवसाय केन्द्रहथकरघा उत्पाद होंगे वैट शुल्क से मुक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें