फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में कुलदीप बिश्नोई की वापसी पर पूर्व CM हुड्डा की प्रतिक्रिया

Sat, 30 Apr 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
सदन से अनुपस्थित रहे कांग्रेस विधायक दल - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई की कांग्रेस में वापसी पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का नुकसान और उनकी बेरुखी देख रहे लोगों को हुड्डा ने जवाब देने की कोशिश की। हजकां के कांग्रेस में विलय के समय वीरवार सुबह गैरहाजिर रहे भूपेंद्र हुड्डा शाम करीब चार बजे दिल्ली पहुंचे। वह लोकसभा में कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी शकील अहमद की मौजूदगी में कुलदीप बिश्नोई के साथ साझा तौर पर प्रेस से रू-ब-रू हुए।
विज्ञापन


भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में चौधरी भजनलाल का बड़ा नाम रहा है। हमने कांग्रेस में उनके साथ काम करते हुए काफी कुछ सीखा। कुलदीप बिश्नोई भी हमारे पुराने साथी हैं। इनके आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस को मजबूत करना ही हम सभी का लक्ष्य है। शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। सुबह किसी कारण से हुड्डा पहुंच नहीं सके थे। अब दोनों लीडर हमारे साथ हैं। चौधरी भजनलाल हमारे सीनियर लीडर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई बड़े नेता हैं। उनको पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। कुलदीप बिश्नोई बिश्नोई ने कहा कि पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल की जयंती पर छह अक्तूबर को आदमपुर में बड़ी रैली की जाएगी। इसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन


कुलदीप ने कहा कि भाजपा को हरियाणा में राजनीति के मानचित्र से गायब कर देंगे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। कुलदीप बिश्नोई शुक्रवार को आदमपुर तथा दोपहर को हिसार आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें