फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हजकां-भाजपा के संबंध और बिगड़े

Fri, 20 Jun 2014 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा रैलियों में दिए जा रहे भाषणों से हजकां और भाजपा के संबंध और बिगड़ते जा रहे हैं। ‘अबकी बार कुलदीप बिश्नोई की सरकार’ के नारे पर भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज ने सख्त ऐतराज जताते हुए इसे गलत बताया है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा, हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। भाजपा की आगामी 21-22 जून को होने वाली कार्यसमिति में गठबंधन पर अंतिम फैसला होगा।

विज बोले, कुलदीप का नारा है गलत

कुलदीप रैलियों में कह रहे हैं कि उन्हें धोखा देने वालों को सबक सिखाना और कुलदीप बिश्नोई का साथ निभाना। उनके बड़े भाई चंद्रमोहन विधानसभा रैलियों का आयोजन करवा रहे हैं।

इन रैलियों में नारा दिया जा रहा है कि अबकी बार कुलदीप बिश्नोई की सरकार। इस नारे पर अनिल विज ने सख्त ऐतराज जताते हुए वीरवार को कहा कि इसका सीधा मतलब है कि कुलदीप बिश्नोई एक प्रकार से गठबंधन से खुद को अलग मान रहे हैं।

हालांकि भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भाजपा नेताओं की हुई बैठक में गठबंधन के बारे में राय व्यक्त की जा चुकी है। मगर अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड करेगा, मगर कुलदीप ने उससे पहले ही न केवल रैलियां शुरू कर दी हैं बल्कि स्वयं की सरकार का नारा भी दे रहे हैं।

विज ने नारे पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘मैं कहता हूं कि अबकी बार कुलदीप बिश्नोई की सरकार भाजपा को नहीं है स्वीकार और अबकी बार भाजपा सरकार।’
विज्ञापन

हरियाणा भाजपा चाहती है अकेले चुनाव लड़ना

हरियाणा भाजपा नेता चाहते हैं कि प्रदेश में पार्टी अकेले चुनाव लड़े। हजकां से गठबंधन तोड़ दिया जाए। गृह मंत्री के साथ एक नेता को छोड़ अन्य सब नेताओं ने सर्वसम्मति से यही राय रखी है। हालांकि संसदीय दल के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

हमारी रैलियां सफल हो रही हैं। इनमें हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई अपनी बात रख रहे हैं।
- चंद्रमोहन, हजकां के वरिष्ठ नेता

हमारी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 21-22 जून को कुरुक्षेत्र में होगी। कार्यसमिति की बैठक में भाजपा-हजकां गठबंधन पर अंतिम फैसला होगा। मेरी कुलदीप बिश्नोई से बुधवार को बात हुई थी।
- प्रो. रामबिलास शर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा भाजपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें