फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजकां के कांग्रेस में विलय पर पहली बार बोले मुख्यमंत्री खट्टर

Thu, 28 Apr 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर की रैली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि विरोधी पार्टियां अपने सिकुड़ते दायरे को बचाने के लिए विलय की नीति अपना रही हैं। लेकिन प्रदेश की जनता उन पार्टियों और उनके नेताओं के मंशा से भली भांति परिचित है। जिस पर कोई भाषण देने या प्रचार करने की जरूरत ही नहीं है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को काछवा रोड पर लाइन पार एरिया में बने स्वामी विवेकानंद पार्क के उद्घाटन समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य ध्येय प्रदेश की जनता की सेवा कर विकास कार्य को बढ़ावा देना है तथा प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त कर प्रदेश जनता को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर मुहैया कराना हैं। सरकार ने इन्हीं नीतियों से प्रदेश की जनता को अपनी ओर आकर्षित किया है। इसी से ही विरोधी पार्टियों का दायरा अब सिकुड़ने लगा है।

पार्टियां अपना अस्तित्व बचाने के लिए विलय की नीति अपना रहीं है। मुख्यमंत्री ने जिस पार्क का उद्घाटन किया है, उसका शिलान्यास कांग्रेस सरकार में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया था, लेकिन सरकार अपने दस साल के कार्यकाल में उसे अमलीजामा नहीं पहना सकी थी।
विज्ञापन


पत्रकारों द्वारा हजकां सुप्रीमो का कांग्रेस में विलय पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि हजकां सुप्रीमो तो अब वो हैं नहीं, अब यह सवाल तो उन्हीं से ही पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा असलियत तो यह है कि दोनों पार्टियों के सिकु ड़ते दायरे ने उन्हें यह निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें