फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HIV टेस्ट कराने के लिए नहीं खाने पड़ेंगे धक्के, यहां खुल गया है सेंटर

Wed, 03 May 2017 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एचआईवी एड्स
विज्ञापन
स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने मंगलवार को चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट एरिया में 21वां काउंसलिंग और टेस्टिंग सेंटर खोला। इसमें एचआईवी की मुफ्त जांच और काउंसलिंग होगी। सेंटर का उद्घाटन हेल्थ सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने डिपार्टमेंट और एनजीओ की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडियन फाउंडेशन ने पीपीपी मोड के तहत टेस्टिंग लेबोरेटरी स्थापित करने की बात कही है। सोसाइटी की ओर से बताया गया कि इस इलाके में ट्रक चालक काफी संख्या में आते हैं। टेस्टिंग सेंटर खुलने से उन्हें एचआईवी की जांच में काफी आसानी होगी।

प्रोजेक्ट हेड डॉ. मनीष चंद्रा ने बताया कि जल्द ही लेबोरेटरी में मुफ्त जांच भी होगी। प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. वनीता गुप्ता ने बताया कि एचआईवी के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ी है। साल 2012 में 62621 लोगों ने एचआईवी की जांच करवाई, जबकि 2016-17 में 112281 लोगों ने टेस्ट करवाया। इस मौके पर डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस डॉ. राकेश कश्यप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें