फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games 2022: तलवारबाजी में रचा इतिहास, पहली बार चंडीगढ़ ने राष्ट्रीय खेलों में जीता स्वर्ण

Wed, 05 Oct 2022 09:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

तलवारबाजी कोच चरणजीत कौर ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2008 में इस स्कूल में बतौर डीपी के पद पर नौकरी शुरू की थी। उससे पहले और आज तक शहर की तलवारबाजी टीम ने एक भी स्वर्ण पदक हासिल नहीं किया था। यह पहली बार है।
विज्ञापन
स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तलवारबाजी में चंडीगढ़ की महिला खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। गुजरात के गांधीनगर में हुई तलवारबाजी प्रतियोगिता के एप्पी इवेंट के फाइनल में चंडीगढ़ का सामना पंजाब से था। अंतिम समय में यशकीरत ने अंक हासिल करते हुए पंजाब को 44- 43 से हरा दिया।

विज्ञापन


विजेता टीम में यशकीरत कौर, हरलीन, काश्वी गर्ग, सुनीता पुजारी का नाम शामिल रहा। टीम की सभी महिला सदस्य गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 की तलवारबाजी अकादमी की सदस्य हैं। यहां पर टीम की प्रमुख कोच चरणजीत कौर युवाओं को ट्रेनिंग देती हैं। नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रिंसिपल जैसमीन जोश और चंडीगढ़ तलवारबाजी एसोसिएशन के प्रधान संदीप पासी और सचिव मुनीष ने टीम को बधाई दी।

पदक तालिका पर खाता खुला
36वें राष्ट्रीय खेलों में शहर की तलवारबाजी टीम ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक पदक तालिका पर चंडीगढ़ के नाम पहला स्वर्ण पदक दिखाया। इससे पहले राष्ट्रीय गेम्स में सोमवार को दो स्वर्ण पदक हासिल करने वाले विजयवीर भले ही डीएवी कॉलेज में पढ़ाई करते हैं और शहर में रहते हैं लेकिन वह चंडीगढ़ के बजाय पंजाब से खेलते हैं इसलिए उनके मेडल पंजाब के खाते में गए हैं। इन मायनों में तलवारबाजी में शहर का पहला स्वर्ण पदक है।
विज्ञापन


शहर के लिए गर्व की बात: कोच
तलवारबाजी कोच चरणजीत कौर ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2008 में इस स्कूल में बतौर डीपी के पद पर नौकरी शुरू की थी। उससे पहले और आज तक शहर की तलवारबाजी टीम ने एक भी स्वर्ण पदक हासिल नहीं किया था। यह पहली बार है कि जब राष्ट्रीय खेलों में शहर ने तलवारबाजी में पहला स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह सभी के लिए गर्व की बात है।

डिस्कस थ्रो में नीतिका ने जीता रजत
डिस्कस थ्रो में प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू की भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की कांस्टेबल नितिका वर्मा ने रजत पदक हासिल किया। खेलों में 28 राज्य व आठ केंद्र शासित प्रदेश भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कांस्टेबल नीतिका वर्मा ने 51.8 मीटर चक्का फेंककर रजत पदक हासिल किया है। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दुहन ने नीतिका को बधाई दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें