फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक फैसलाः कन्या भ्रूण हत्या करने वालों का किया जाएगा सामाजिक बहिष्कार

Mon, 28 May 2018 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
khap panchayat
विज्ञापन
देश की एक पंचायत ने बड़ा ही एतिहासिक फैसला लेते हुए कन्या भ्रूण हत्या करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान किया है। हरियाणा के हिसार में हुई महापंचायत में राष्ट्रीय काजला खाप ने निर्णय लिया गया कि कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या व बलात्कार का दोषी पाए जाने पर सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थान पर डीजे बजाने वाले पर 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। मृत्यु भोज व नशा करने से दूर रहेंगे। जन्म दिवस व शादी की सालगिरह पर एक पौधा जरूर लगाएं। इस संबंध में रविवार को झुंझुनू जिले के बड़े गांव में काजला खाप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में समाज हित के कई फैसले लिए गए।

बैठक की अध्यक्षता खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमल काजल ने की। खाप नेताओं ने कहा कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी में जाट नेताओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। खाप ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में निर्णय लिया कि राजस्थान विधानसभा के भविष्य में होने वाले चुनावों में काजला गोत्र के मतदाता उस पार्टी को वोट करेंगे, जो पार्टी जाट समुदाय के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करेगी। साथ में खाप ने काजला गोत्र के पांच लोगों को पार्टी टिकट देने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे बजवाने और मृत्यु भोज पर भी जुर्माने का ऐलान

khap panchayat
बैठक में निर्णय लिया गया कि कन्या भ्रूण हत्या व दहेज हत्या व बलात्कार का दोषी पाए जाने पर दोषी का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। समारोह में सार्वजनिक स्थान पर डीजे का प्रयोग करने वाले पर 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। मृत्यु भोज व नशा करने को सामाजिक बुराई बताते हुए इनसे दूर रहेंगे।

जन्म दिवस व शादी की सालगिरह पर गोत्र का हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएगा। एक अन्य प्रस्ताव में केंद्र सरकार से मांग की गई कि वह ऑनरकिलिंग को रोकने के लिए गोत्र, गांव व गोहांड में लड़का लड़की के विवाह को प्रतिबंधित करने के लिए हिंदू मैरिज एक्ट 1955 में संशोधन करे। केंद्र सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे व किसानों को कर्ज मुक्त करे।

बैठक में जाट आरक्षण आंदोलन में सहयोग करने का निर्णय भी लिया गया। खाप का सातवां राष्ट्रीय सम्मेलन तीन मार्च 2019 को रोहतक में करने की मंजूरी दी गई। बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक धर्मवीर काजला, राष्ट्रीय महासचिव संदीप काजला, डॉ. आरके काजला, राजस्थान हरियाणा पंजाब दिल्ली व यूपी के प्रदेशाध्यक्ष बीरबल, प्रदीप, मनोज कुमार, राजसिंह व डॉ श्यामवीर, राष्ट्रीय प्रवक्ता जगदीश सलेमपुर व राष्ट्रीय सचिव राममेहर काजल और परमेंद्र काजला ने भी अपने विचार रखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें