फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, तीरंदाजों का परिवार, मैंबर 4 और अंतरराष्ट्रीय मेडलों का अंबार

Thu, 08 Sep 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा के हिसार में तीरंदाजों का परिवार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एक परिवार ऐसा है, जिसे लोग अब तीरंदाजों का परिवार कहने लगे हैं। इस परिवार में पिता, दो बेटियां और एक बेटा, चारों ही तीरंदाज हैं। ये परिवार है हिसार जिले में। सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज और निशाना भी अचूक। अपने अचूक निशाने के कारण ही वे एशिया कप समेत कई जगह मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन


अब बहन-भाई चीन में होने वाले एशिया कप में निशाना लगाने के लिए रवाना हो गए हैं।  हिसार के सेक्टर 13 में रहने वाले विक्रम सिंह धायल इस समय सेना में कर्नल हैं। वे तीरंदाजी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं और सेना में तीरंदाजी कोच हैं।

तीरंदाजी से उनको इतना जुड़ाव है कि अपने बेटे दिग्विजय और बेटियों खुशबू व दिव्या को तीरंदाज बनाने की तैयारी कर ली। कर्नल विक्रम कुछ समय पहले तक हिमाचल प्रदेश में तैनात थे और वहीं पर बेटे और बेटियों को प्रैक्टिस कराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बेटी सब जूनियर में नेशनल चैम्पियन

तीरंदाजी - फोटो : फाइल फोटो
बड़ी बेटी खुशबू 16 साल की उम्र में लगातार दो बार से सब जूनियर में नेशनल चैंपियन है और जूनियर नेशनल में भी 2016 की चैंपियन है। उसने 2016 में एशिया कप बैंकाक में खेलते हुए कांस्य पदक जीता।

बेटा दिग्विजय 14 साल की उम्र में 2016 का नेशनल चैंपियन बन गया और वह भी 2016 में एशिया कप में खेला, लेकिन मेडल नहीं जीत सका। बेटा व दूसरी बेटी दिव्या जुड़वा हैं। दिव्या ने 14 साल की उम्र में 2016 के जूनियर में गोल्ड जीता तो सब जूनियर में सिल्वर।

अब खुशबू और दिग्विजय दोनों ही चीन में एशिया कप खेलने के लिए गए हैं। कर्नल बताते है कि इस समय उनका तबादला महाराष्ट्र में हो गया है और बेटे व बेटियों को वहीं प्रैक्टिस कराते हैं। लेकिन उनके बेटे व बेटियां आज भी हरियाणा की ओर से खेलती हैं। इनका सपना इन तीनों को ओलंपिक में खेलकर मेडल जीतते हुए देखना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें