देश की बिंदी हमारी हिंदी... देश समेत विदेश में बड़े उत्साह व जोश के साथ लोग हिंदी भाषा का प्रयोग बड़े सम्मान के साथ कर रहे है।
पूरी दुनिया में तेजी से हिंदी का वर्चस्व बढ़ रहा है। 1990 में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी चौथे नंबर पर थी। बीते 124 साल में हिंदी के बढ़ने की रफ्तार 175 फीसदी रही है। वर्तमान में हिंदी दुनिया में तीसरे नंबर पर बोले जाने वाली भाषा बन गई है। वहीं, नंबर एक पर अंग्रेजी व दूसरे स्थान पर मंदारिन दूसरे स्थान पर है।
सिंगापुर में मिनी इंडिया, साइन बोर्ड पर हिंदी भाषा
सिंगापुर में हिंदी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। हिंदी भाषा के बहुत सारे हिंदी के शब्द ऐसे है, जो हर कोई पहले से ही जनता है। लोग अभिवादन करने के लिए हिंदी शब्द नमस्ते का खूब प्रयोग कर रहे है। इसके साथ साइन बोर्ड पर अग्रेंजी, चाइनीज व जापानी भाषा के साथ हिंदी का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं, सिंगापुर में मिनी इंडिया के नाम से भी एक जगह है, जहां सारी चीजें भारत जैसी है। वह दुकानों पर हिंदी में नाम लिखे हुए है। भारतीय व्यजंन भी उपलब्ध है।
- डॉ. राधिका शर्मा, सिंगापुर निवासी