फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग रैकेट पर देखिए हिमाचल के गर्वनर ने ये क्या कह दिया?

Sat, 26 Sep 2015 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग रैकेट और ड्रग स्मगलिंग पर हिमाचल प्रदेश के गवर्नर डॉ. देवव्रत ने ऐसी बात कह दी, सुनकर सब सन्न रह गए। उन्होंने कहा कि पंजाब के कारण हिमाचल में नशा फैल रहा है। पंजाब से ही हिमाचल में नशे की तस्करी होती है। इस कारण हिमाचल के युवाओं का भविष्य गर्त में जा रहा है।
विज्ञापन


डॉ. देवव्रत चंडीगढ़ में सेक्टर-26 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (निट्टर) में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 100वीं पुण्यतिथि के अवसर युवाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ये सब कहा।

उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर राष्ट्र विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने युवाओं से मातृ धर्म पर चलने की अपील की। उन्होंने हिमाचल को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए अभियान की शुरुआत इसी कार्यक्रम से की। इसके अलावा जैविक कृषि और गोमूत्र से पेस्टीसाइड बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के कारण प्रतिभा का हो रहा है पलायन

डॉ. देवव्रत ने कहा कि देश से प्रतिभा का पलायन हो रहा है। युवा पढ़ लिख कर विदेश सेटल हो रहे हैं। युवाओं में देश प्रेम बढ़ाने के लिए उन्हें सुविधाएं देनी होंगी। साथ ही अधिक से अधिक नौकरी के विकल्प खोलने होंगे। देश में 70 प्रतिशत युवाओं की संख्या है। यह देश की शक्ति हैं और इस शक्ति का सही प्रयोग हमें करना होगा।

युवाओं को बदलती सोच हमारी गलती
डा. देवव्रत ने कहा कि युवाओं की बदलती सोच के पीछे हम लोगों की ही गलती है। स्कूल और कालेजों का निर्माण करने के बजाय शहर और गांव मे शराब के ठेकों की संख्या को बढ़ा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें