फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम वीरभद्र के भतीजे अकांक्ष सेन के मर्डर केस में आया नया मोड़, कई चौंकाने वाले खुलासे

Wed, 04 Sep 2019 10:39 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आकांक्ष सेन हत्याकांड
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन हत्याकांड मामले में एक नया मोड़ आ गया है। कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज राजीव गोयल की अदालत में मंगलवार को केस पर अंतिम बहस हुई।
विज्ञापन


बचाव पक्ष के वकील ने पीड़ित पक्ष के तीन गवाहों अदम्य राठौर, राजन पपनेजा और करण योग के बयानों पर सवाल उठाया। एडवोकेट वडै़च ने तीनों गवाहों के बयान पढ़े। तीनों ने अपने बयान में कहा था कि बीएमडब्ल्यू तीन से पांच बार अकांक्ष के ऊपर चढ़ाई गई थी, जबकि मेडिकल रिपोर्ट और डेथ समरी के मुताबिक, अकांक्ष के शरीर पर खरोचें थीं।

बचाव पक्ष का कहना है कि यदि 1500 किलो की गाड़ी तीन से पांच बार किसी के ऊपर चढ़ाई जाएगी तो खरोचें नहीं आएंगी, बल्कि बॉडी जमीन से चिपक जाएगी। इसलिए यह साबित नहीं होता कि अकांक्ष पर तीन बार गाड़ी चढ़ाई गई। अगर गाड़ी इतनी बार चढ़ाई गई होती तो अकांक्ष की मौत 36 घंटे बाद होने की बजाय तुरंत हो जाती। एडवोकेट वड़ैच ने कहा कि हरमेहताब को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

अकांक्ष सेन की 9 फरवरी 2017 को सेक्टर 9 में बीएमडब्ल्यू से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को शिकायत दी गई थी कि अकांक्ष पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाई गई। अकांक्ष सेक्टर-9 में ही रहता था और उसी सेक्टर में उसका एक दोस्त शेरा भी रहता था। रात को वह शेरा के पास ही रुका था। इस मामले में हरमेहताब सिंह रारेवाला को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

हरमेहताब को 16 फरवरी 2017 को गिरफ्तार कर लिया गया था। शिकायत के अनुसार बलराज रंधावा गाड़ी चला रहा था और हरमेहताब उससे कह रहा था इसे टक्कर मारो और खत्म कर दो। रंधावा को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें