चंडीगढ़। सेक्टर-24 के सैनी भवन में हिमाचल महासभा चंडीगढ़ की जनरल हाउस की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति ने की। बैठक में सभा द्वारा अप्रैल महीने में दो मुख्य कार्यक्रम 6 अप्रैल को विक्रम संवत एवं नए साल के कैलेंडर का विमोचन होगा। यह आयोजन सेक्टर-29 स्थित श्री बाबा बालक नाथ के मंदिर में होगा। समारोह के मुख्य संयोजक राकेश बारोटिया ने कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। दूसरे कार्यक्रम के तहत 11 अप्रैल हिमाचल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम सेक्टर-18 टैगोर थियेटर में होगा। हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड बुक किया गया है। संवाद