फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में 14 रन से जीती अड्डा क्रिकेट इलेवन की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिव्या पब्लिक स्कूल में खेले गए टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अड्डा क्रिकेट इलेवन ने 14 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अड्डा क्रिकेट क्लब ने 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 165 रन बनाए। लाल बाबू ने नाबाद 70 रन बनाए। गेंदबाजी में टाइगर क्रिकेट सेंटर के नयन जैन ने दो और दिनेश ने एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइगर क्रिकेट सेंटर की टीम 18.4 ओवर में 151 रन पर ढेर हो गई और अड्डा क्रिकेट इलेवन की टीम 14 रन से मैच जीत गई। टीम के लिए राहुल ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। अड्डा क्रिकेट क्लब की ओर लाल बाबू ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। लाल बाबू को उनके शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें