चंडीगढ़। सेक्टर-26 मंडी से ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट की ओर जाने वाला मार्ग रविवार को प्रशासन ने अचानक बंद कर दिया। सड़क पर खोदाई का कार्य होने से दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया। इससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, खासकर पीजीआई से हाउसिंग बोर्ड चौराहे की ओर जाने वाले लोगों को मंडी के पास से वापस लौटना पड़ा। राहगीरों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन को डायवर्जन की पूर्व सूचना देनी चाहिए थी ताकि लोग वैकल्पिक मार्ग चुन सकें। अचानक सड़क बद होने से कई जगह जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने मांग की कि भविष्य में ऐसे कार्यों की जानकारी पहले से दी जाए ताकि जनता को असुविधा न हो।
ट्रांसपोर्ट लाइट चौराहे के पास रविवार को बंद रहा रास्ता, लोगों को हुई परेशानी माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। मध्यमार्ग पर सेक्टर-26 मंडी से ट्रांसपोर्ट लाइट चौराहे की ओर जाने वाले साइड को रविवार को प्रशासन ने अचानक बंद कर दिया। ट्रांसपोर्ट लााइट चौराहे के पास सड़क खोद कर काम चल रहा था, जिसके कारण दोनों ओर से ट्रैफिक रोक दिया गया। अचानक रास्ता बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासतौर पर पीजीआई से हाउसिंग बोर्ड चौराहे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को मंडी के पास से वापस घूमना पड़ा। राहगीरों ने कहा कि प्रशासन को इस तरह के डायवर्जन की पूर्व सूचना देनी चाहिए थी ताकि लोग वैकल्पिक मार्ग अपना सकें। अचानक बंदी से कई वाहन चालकों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने मांग की कि भविष्य में ऐसे कार्यों की जानकारी पहले से दी जाए ताकि जनता को असुविधा न हो।