फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए मिलकर काम करेंगे हिमाचल और टाई चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। टाई चंडीगढ़ की ओर से शनिवार को इंडस्ट्रियल एरिया के निजी होटल में लीडरशिप कॉन्क्लेव और 23वीं वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में 300 से ज्यादा उद्यमी, स्टार्टअप शुरू करने वाले युवा, निवेशक और उद्योग जगत से जुड़े लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और टाई चंडीगढ़ मिलकर उत्तर भारत में स्टार्टअप और नए कारोबार के लिए मजबूत माहौल बना सकते हैं। इससे युवाओं को अपना काम शुरू करने और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राज्य सरकार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने में मदद कर रही है। इसके लिए नई योजनाएं बनाई जा रही हैं और तकनीक से जुड़ी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। हिमाचल में खेती, बागवानी, पर्यटन, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में काम की अच्छी संभावनाएं हैं। अगर युवाओं को सही सलाह, आर्थिक मदद और अपने काम को आगे बढ़ाने का मौका मिले, तो वे बड़े स्तर पर सफलता हासिल कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने टाई चंडीगढ़ से अपील की कि वह हिमाचल सरकार के साथ मिलकर युवाओं को प्रशिक्षण दे, स्टार्टअप शुरू करने में मदद करे और निवेशकों से जोड़ने का काम करे। उन्होंने कहा कि सरकार और निजी संस्थाएं साथ मिलकर काम करेंगी तो प्रदेश में नए उद्योग और रोजगार बढ़ेंगे। टाई चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट पुनीत वर्मा ने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में नए कारोबार शुरू करने वाले लोगों की मदद कर रही है। संस्था उन्हें विशेषज्ञों की सलाह, निवेशकों से संपर्क और प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। कार्यक्रम के दौरान टाई चंडीगढ़ ने वर्ष 2026-27 के लिए ब्रह्म अलरेजा को नया प्रेसिडेंट बनाने की घोषणा की। वे पहले संस्था के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं और लंबे समय से स्टार्टअप और उद्यमिता से जुड़े हैं। इसके साथ ही नई गवर्निंग काउंसिल का भी ऐलान किया गया। कार्यक्रम का समापन चैप्टर अवॉर्ड समारोह के साथ हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री ने विभिन्न सदस्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें