बिमल सूरी अध्यक्ष और सुदर्शन कुमार उपाध्यक्ष चुने गए, सदस्यों के हित में काम करने का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। हाईलैंड कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसाइटी लिमिटेड की पिछले महीने हुई चुनाव प्रक्रिया के बाद नई प्रबंधन टीम का गठन किया गया है। चुनाव में बिमल सूरी को अध्यक्ष और सुदर्शन कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं राजेश गुप्ता को सचिव और अशोक भाटिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे सोसाइटी के सदस्यों की भलाई, विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सोसायटी के विकास के लिए सभी सदस्यों का सहयोग जरूरी है। सदस्यों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा भी दिया।
प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों में रामा शंकर शर्मा, रमेश लौंगिया, प्रदीप पासी, वीना ठाकुर और अनु गुप्ता शामिल हैं। नई टीम के गठन के बाद सोसायटी के सदस्यों में उत्साह देखा गया।