फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस

Thu, 12 Oct 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को अभिनेत्री राखी सावंत की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार सहित अन्य को 12 दिसंबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


भगवान वाल्मीकि के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद राखी सावंत के खिलाफ लुधियाना में शिकायत दर्ज की गई थी। राखी सावंत ने याचिका दायर कर इस मामले को रद्द करने की मांग की हैं। याचिका में कहा गया है कि उसका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। इस बाबत उसने कोर्ट और सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली है। ऐसे में अब मामला रद्द करते हुए याचिकाकर्ता को राहत दी जानी चाहिए। 

ज्ञात रहे कि पिछले महीने भी राखी सावंत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर यह मामला रद्द करने की  मांग की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए उसे वापस लेने की छूट दे दी थी। इसके बाद अब राखी ने दोबारा याचिका दायर कर मामला रद्द करने की गुहार लगाई है। अब अगली सुनवाई पर पंजाब सरकार को राखी सावंत की याचिका पर अपना पक्ष रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें