फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीयू के वीसी और रजिस्ट्रार को हाईकोर्ट का नोटिस

Thu, 16 Jan 2014 12:03 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय (पीटीयू) के कुलपति और रजिस्ट्रार डॉ. हरमिंदर सिंह बैंस को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


जालंधर के एंटी करप्शन सोसायटी के अध्यक्ष जेके आनंद द्वारा दाखिल याचिका में डॉ. हरमिंदर सिंह को रजिस्ट्रार के पद से हटाने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

याचिका में कहा गया है कि डॉ. बैंस की रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति डेपुटेशन के आधार पर हुई है। उन्होंने संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (स्लाइट) से यहां डेपुटेशन पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि चूंकि सलाइट ने 22 फरवरी 2013 को एक्सटेंशन देने से मना कर दिया है और पीटीयू के वीसी को पत्र लिखकर डॉ. बैंस रिलीव करने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


बावजूद इसके पीटीयू ने अभी तक उन्हें पद से रिलीव नहीं किया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि पीटीयू के कुलपति अपनी सेवाओं का गलत उपयोग कर रहे हैं और इन शक्तियों के तहत अभी तक डॉ. बैंस अपनी सेवाओं में बने हुए हैं।

जस्टिस रितु बाहरी ने याची पक्ष को सुनने के बाद पीटीयू के कुलपति और रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें