फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highcourt: फरीदकोट के जज पर भ्रष्टाचार के आरोप, ईडी से जांच की मांग पर पंजाब सरकार से जवाब तलब

Tue, 21 Nov 2023 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुनवाई के दौरान याची पक्ष की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया कि उनकी शिकायत पर हाईकोर्ट ने प्रशासनिक स्तर पर इस मामले में जांच शुरू की थी। इसके बाद जांच का परिणाम क्या रहा इस बारे में याची को जानकारी उपलब्ध नहीं है।  
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट की अदालत के जज पर भ्रष्टाचार व पद का दुरुपयोग कर करोड़ों की संपत्ति बनाने का आरोप लगाते हुए ईडी से जांच करवाने की मांग की गई है। अब इस याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार, ईडी व आरोपी जज को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को आदेश दिया है कि प्रशासनिक स्तर पर की गई जांच का ब्योरा कोर्ट में पेश किया जाए।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए महावीर कुमार ने हाईकोर्ट को बताया कि वह फरीदकोट के उस जज का कजन है, जिस पर याची भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है। याची को जब जज के आचरण के बारे में पता चला तो उसने जज से दूरी बना ली। इसके बाद याची को पता चला कि जज ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदी है। यह संपत्ति उसने अपने बेटे और सास के नाम पर खरीदी है। 

यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू का आरोप: तस्कर जगदीश भोला की जिस जमीन को ईडी ने किया अटैच, उस पर हो रहा अवैध रेत खनन
विज्ञापन


करीब दो दर्जन से अधिक संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटा कर याची ने ईडी को 23 सितंबर 2022 को जज के खिलाफ शिकायत सौंपी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाईकोर्ट से अपील की गई कि ईडी को इस मामले में जज के खिलाफ जांच का आदेश दिया जाए। 

पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने याची पक्ष को सुनने के बाद याचिका की एक कॉपी रजिस्ट्रार को सौंपने का आदेश दिया था। साथ ही ईडी को दी गई शिकायत की पोस्टल स्टैंप भी पेश करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान याची पक्ष की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया कि उनकी शिकायत पर हाईकोर्ट ने प्रशासनिक स्तर पर इस मामले में जांच शुरू की थी। इसके बाद जांच का परिणाम क्या रहा इस बारे में याची को जानकारी उपलब्ध नहीं है। हाईकोर्ट ने याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अब याचिका पर सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार से प्रशासनिक स्तर पर हुई जांच का ब्योरा तलब कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें