पंजाब में सात सौ करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट के खुलासे के बाद अब इसकी निष्पक्ष जांच को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
आज सुनवाई के दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और नेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
चीफ जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस अरुण पल्ली की बेंच पर इस मामले की सुनवाई हुई थी।
गौरतलब है कि ड्रग माफिया जगदीश भोला के खुलासे के बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा, पूर्व सीडब्ल्यूसी मेंबर जगमीत बराड़ ने ड्रग तस्करी मामले की सीबीआई जांच के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान दोनों याचिकाओं को रद्द कर दिया था। साथ ही, ये कहा था कि पहले से चल रहे पूर्व डीजीपी शशिकांत वाले मामले में अगर बाजवा, बराड़ चाहें तो मदद कर सकते हैं।