फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अनियंत्रित होकर पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 19/27 डिवाइडिंग रोड पर बुधवार रात करीब 7 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। इस हादसे में युवक सुरेश (26) निवासी इंदिरा कॉलोनी की माैत हो गई।
विज्ञापन

वह शादीशुदा था और उसकी एक 7 साल की बेटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-32 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। घटना की सूचना के बाद सेक्टर-19 थाना प्रभारी सरिता रॉय मौके पर पहुंचीं। पुलिस के अनुसार सुरेश सेक्टर 51 में लेजर वैली पार्क में माली का काम करता था।
शाम को सेक्टर-51 में ही उसने भाई के साथ शराब पी। सुरेश ने घर जाने के लिए कहा तो भाई ने थोड़ी देर बाद एकसाथ चलने के लिए कहा लेकिन सुरेश बाइक उठाकर निकल गया। जब वह सेक्टर 19/27 डिवाइडिंग रोड पर पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर होकर डिवाइडिंग रोड पर स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गई।
विज्ञापन

उसने हेलमेट पहना था लेकिन हेलमेट चकनाचूर हो गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बाइक तेज रफ्तार थी। पहुंची पीसीआर ने सुरेश को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें