फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं केवल 20 मिनट में

Fri, 04 Apr 2014 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लोगों को अब अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए परेशानी नहीं उठानी पडे़गी।
विज्ञापन


इसके लिए न तो उन्हें डीटीओ दफ्तर के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही लंबी लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा। प्रशासन ने इस समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाने की दिशा में काम शुरू  कर दिया है। लोगों की सुविधा के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए चार नए काउंटर खोले गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने कहा कि अब लोगों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए जिला ट्रांसपोर्ट अफसर के दफ्तर नहीं आना पड़ेगा। बल्कि फेज-6 स्थित दारा स्टूडियो के नजदीक एवं ट्रक यूनियन के सामने स्थित जिला भूमि रक्षा अफसर के सामने चार नए काउंटर खोले गए हैं।
विज्ञापन


वहीं पर लोगों को फीस जमा करानी होगी। इसके बाद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटें लगाई जाएंगी। प्रत्येक मालिक को 20 मिनट से अधिक समय नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि पहले वाहन मालिकाें को डीटीओ दफ्तर में फीस जमा कराने के बाद फेज-8 स्थित बस स्टैंड के पास हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेटें लगवानी पड़ती थी। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता था। साथ ही उनका समय भी खराब होता था।
विज्ञापन


एडीसी पुनीत गोयल ने बताया कि डीसी के आदेशों पर नए सेंटर खोल दिए गए हैं। जहां पर कोई भी व्यक्ति जाकर सुविधा का लाभ उठा सकता है। उन्होंने बताया कि नए सेंटरों की कार्य प्रणाली पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। ऐसे में कोई परेशानी आती है, तो लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। जिक्रयोग है कि जनवरी और फरवरी माह में गमाडा ने हाई सिक्योरिटी लगवाने में लोगों को आ रही समस्याओं संबंधी परेशानी को प्रमुखता से उठाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें