फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट पहुंचा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का मामला

Tue, 11 Feb 2014 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने पर चालान का मामला जिला अदालत में पहुंच गया है।
विज्ञापन


चालान पर पाबंदी लगाने की मांग को लेकर अदालत ने अर्जी मंजूर कर ली है। मंगलवार को इस मामले में दोनों पक्षों में बहस हुई, जिसके बाद जिला अदालत ने 13 मार्च तक सुनवाई की अगली तारीख तय कर दी है।

इस तारीख को जिला अदालत अपना फैसला सुना सकती है। इस मामले में वकील अरविंद ठाकुर ने अर्जी दाखिल की है।

बहस के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से चालान पर जोर दिया जा रहा है जबकि जिस तय सीरीज के वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं, उन वाहन के चालकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आरएलए कार्यालयों में पूरा पूरा दिन व्यस्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि 5-5 बार चक्कर लगाने के बाद वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग रही है।

ऐसे में चालान पर पाबंदी लगानी चाहिए जब तक पूरे शहर के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लग जाए। उन्होंने कहा कि छह माह तक चालान पर पाबंदी लगनी चाहिए।
विज्ञापन


जिस तरह से आधार कार्ड बनाने के लिए हर सेक्टर में कैंप लगते हैं उसी तरह से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए कैंप लगाने चाहिए।

वकील अरविंद ठाकुर का कहना है कि लोग छुट्टी लेकर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए आ रहे हैं। जबकि आरएलए कार्यालय का कहना है कि वाहन के मालिक का आना जरूरी है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें