फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: जीरकपुर-शिमला हाईवे को अमरावती एनक्लेव से जोड़ने वाले पुल पर हाईकोर्ट रिपोर्ट तलब की

Thu, 13 Jul 2023 01:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

याचिकाकर्ता ने अमरावती ब्रिज की स्थिति और चौड़ाई के अनुसार केवल यात्री कारों और हल्के वाणिज्यिक वाहनों को गुजरने की अनुमति देने के लिए वाहन अंडर पास की ऊंचाई 5.5 से घटाकर 3.5 मीटर करने के निर्देश भी मांगे थे। याचिका के अनुसार वाणिज्यिक वाहनों को गुजरने की अनुमति देने के लिए पुल पर्याप्त मजबूत नहीं है।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीरकपुर-शिमला हाईवे को अमरावती एन्क्लेव से जोड़ने वाले अमरावती पुल को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से जवाब तलब किया है। हाल ही में हुई बारिश के कारण हुए नुकसान के संबंध में सरकार को हाईकोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। पुल का निर्माण कौशल्या नदी पर अमरावती एन्क्लेव के प्रमोटरों ने अपने खर्च पर करवाया था। बारिश के कारण पुल का एक हिस्सा कथित तौर पर क्षतिग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने जून 2020 में अपने आदेश में कहा था कि इस पुल की भार वहन क्षमता और अनुमानित यातायात का आकलन करना और उपचारात्मक उपाय करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। डीएलएफ वैली पंचकूला के निवासी अमित नंदा ने याचिका दाखिल करते हुए इस पुल से जुड़ा मुद्दा उठाया था। पुल का निर्माण अमरावती एन्क्लेव के प्रमोटरों ने अपनी लागत पर घग्गर नदी की सहायक कौशल्या नदी पर किया है।

याचिकाकर्ता ने अमरावती ब्रिज की स्थिति और चौड़ाई के अनुसार केवल यात्री कारों और हल्के वाणिज्यिक वाहनों को गुजरने की अनुमति देने के लिए वाहन अंडर पास की ऊंचाई 5.5 से घटाकर 3.5 मीटर करने के निर्देश भी मांगे थे। याचिका के अनुसार वाणिज्यिक वाहनों को गुजरने की अनुमति देने के लिए पुल पर्याप्त मजबूत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें