फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sacrilege Case: राम रहीम ने की बेअदबी मामले की CBI जांच की मांग, हाईकोर्ट ने पंजाब और सीबीआई से मांगा जवाब

Wed, 30 Nov 2022 08:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राम रहीम ने बताया कि इस मामले को गंभीर मानते हुए पंजाब सरकार ने 2015 में जांच एसआईटी को सौंपी थी। इसके बाद सरकार बदलते हुए विधानसभा में प्रस्ताव लाकर सीबीआई से जांच वापस ले ली गई।
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेअदबी मामले की जांच पंजाब पुलिस की एसआईटी के स्थान पर सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर दाखिल राम रहीम की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार व सीबीआई को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। पंजाब सरकार ने पिछली सुनवाई पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की याचिका पर जवाब दाखिल करते हुए बताया था कि पंजाब सरकार ने सीबीआई जांच का आदेश वापस लेते हुए विधानसभा में प्रस्ताव पास किया था। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी थी। सरकार ने कहा था कि इस प्रकार अब फिर से इस मांग को लेकर याचिका दाखिल करना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट से अपील की थी कि राम रहीम की याचिका को खारिज किया जाए।
 
ये थीं राम रहीम की दलीलें 
राम रहीम ने बताया कि इस मामले को गंभीर मानते हुए पंजाब सरकार ने 2015 में जांच एसआईटी को सौंपी थी। इसके बाद सरकार बदलते हुए विधानसभा में प्रस्ताव लाकर सीबीआई से जांच वापस ले ली गई। राम रहीम ने कहा कि एक आरोपी के बयान के आधार पर याची को जांच में शामिल करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए गए। हाईकोर्ट के दखल के बाद पंजाब पुलिस को सुनरिया जेल से ही पूछताछ में शामिल किया गया। याची ने कहा कि उसे इस मामले में फंसाया जा रहा है। इस मामले में सीबीआई जांच बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें