फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा एशियन गेम्स में नहीं हुआ चयन, खिलाड़ी ने दायर की याचिका, हाईकोर्ट ने यह दिया आदेश

Sat, 03 Nov 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab And Haryana Highcourt - फोटो : File Photo
विज्ञापन

अबोहर के पैरा ओलंपिक खिलाड़ी संजीव कुमार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर पैरा एशियन गेम्स के लिए अपना नाम ड्रॉप किए जाने को चुनौती दी है। याचिका में पैरा-बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सिफारिश के बावजूद उनका नाम ड्रॉप करने का आरोप लगाया गया है। याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिए कि वे याची द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करें।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए संजीव कुमार ने कहा कि वह अबोहर में रहते हैं और जकार्ता में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए उनके नाम की पैरा-बैडमिंटन एसोसिएशन से सिफारिश की थी। इसके बाद भी उनका नाम चयनित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया गया। याची ने कहा कि उसका नाम सूची से बाहर करने से पहले न तो कोई कारण बताया गया और न ही उसे पक्ष रखने का मौका दिया गया। याची ने बताया कि उसकी नेशनल रैंकिंग 1, एशियन रैंकिंग 10 और वर्ल्ड रैंकिंग 19 है बावजूद इसके उनका नाम नहीं भेजा गया।

 हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए याची की शिकायतों का निपटारा करने के आदेश दिए हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों का चयन करने के लिए नीति और मानदंड तय करने के भी आदेश दिए हैं। चार माह के भीतर यह दिशा निर्देश तय करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें