फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से पूछा- शराब पर कोविड सेस के आदेश पर क्यों ना लगा दें रोक

Mon, 29 Jun 2020 08:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
  • हरियाणा में कोविड सेस लगाने के खिलाफ दाखिल की गई थी याचिका
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार द्वारा शराब बिक्री पर कोविड सेस लगाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा है कि क्यों न इस सेस पर रोक लगा दी जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने 10 जुलाई के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हरियाणा वाइंस द्वारा कोविड सेस लगाए जाने के खिलाफ दायर याचिका में कंपनी ने हाईकोर्ट को बताया कि 2020 -21 की एक्साइज पॉलिसी के तहत लगाई गई बोली के बाद उन्हें ठेके अलॉट हुए हैं।

विज्ञापन


ठेके अलॉट किए जाते समय इस सेस का कोई जिक्र तक नहीं था लेकिन सरकार ने 6 मई को अपनी एक्साइज पॉलिसी में संशोधन कर कोविड सेस लगाए जाने का निर्णय लिया। याचिकाकर्ता कंपनी का आरोप है कि जब पॉलिसी के तहत उन्हें पहले ही ठेके अलॉट हो चुके हैं और उनका सरकार से समझौता हो चुका है तो बाद में सरकार सिर्फ अपने स्तर पर पॉलिसी में बदलाव कैसे कर सकती है।

याचिकाकर्ता कंपनी का आरोप है कि वह पॉलिसी के तहत पहले ही अपनी लाइसेंस फीस जमा करवा चुके हैं जिसमें सभी टैक्स पहले ही शामिल हैं। ऐसे में अब इस कोविड सेस का उन पर अलग से बोझ डाला जा रहा है जबकि अगर यह सेस लगाना ही था तो इसे फर्स्ट प्वाइंट और सेल यानी कि होलसेलर पर लगाना चाहिए जबकि सरकार ने यह सेस रिटेलर्स पर लगा दिया है। इस सेस को लगाए जाने के बाद एमआरपी भी नहीं बढ़ाई गई है। तय है कि कोविड सेस का बोझ सिर्फ रिटेलर्स पर बढ़ रहा है। ऐसे में इस पर रोक लगाए जाने की हाईकोर्ट से मांग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें