फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर नशा तस्करी: हाईकोर्ट ने पंजाब-हरियाणा को दिया नोटिस, पूछा- बीएसएफ के प्रस्ताव पर क्या कदम उठाए

Wed, 13 Dec 2023 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हाईकोर्ट ने सरहद पर हो रही नशे की तस्करी को देश के लिए बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि इस पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है। ऐसे में हाईकोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए इस मामले की निगरानी का फैसला लिया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान सीमा पर हो रही नशे की तस्करी को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बीएसएफ, हरियाणा व पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही कोर्ट ने भी पूछा है कि सरकार ने अभी तक बीएसएफ के प्रस्ताव को लेकर क्या कदम उठाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा पर नशीली सामग्री की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब पुलिस को प्रस्ताव भेजा है। इसके अनुसार तस्करी के 75 संदिग्धों की सूची पंजाब पुलिस को भेजकर इनको हिरासत में लेने की सिफारिश की है। 

यह भी पढ़ें: Mohali: हिरासत से भाग रहे गैंगस्टर पर पुलिस ने की फायरिंग, पैरों में लगीं दो गोलियां, छह हत्याओं का है आरोपी
विज्ञापन


प्रस्ताव का उद्देश्य तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का सहित सीमावर्ती जिलों में नशे की तस्करी का नेटवर्क बाधित करना है। बीएसएफ के अनुसार यह 75 लोग नशे के कुरियर का काम कर रहे हैं और प्रस्ताव में इनकी निवारक हिरासत की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन


इस साल अब तक 755 किलो नशीले पदार्थ जब्त
बीएसएफ ने साल 2023 में अब तक 755 किलो नशीले पदार्थ जब्त किए हैं व पाकिस्तान से आए 95 ड्रोन मार गिराए हैं। 36 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार कर उनसे 15 राइफल और 38 पिस्टल बरामद की हैं और सीमा पार करने की कोशिश कर रहे नौ पाकिस्तानियों को मार गिराया है। हाईकोर्ट ने सरहद पर हो रही नशे की तस्करी को देश के लिए बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि इस पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है। ऐसे में हाईकोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए इस मामले की निगरानी का फैसला लिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें