फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: कोरोना महामारी में लोगों की मदद के लिए शूटर गौरी श्योराण को घाना ने किया सम्मानित

Fri, 29 May 2020 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
निशानेबाज गौरी श्योराण
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज गौरी श्योराण को नई दिल्ली स्थित द रिपब्लिक ऑफ घाना के उच्चायुक्त माइकल एएनएन ओक्वेय एस्क ने गुरुवार को ऑनलाइन सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान शूटिंग के खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों और कोरोना वायरस में लोगों की मदद के चलते दिया गया। 

विज्ञापन


दिल्ली की संस्था इंटरनेशनल वुमन क्लब न्यू दिल्ली की ओर से दो दिवसीय पहली इंटरनेशनल मीटिंग का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इसमें कारोना के खिलाफ लड़ाई और लोगों की सेवा में जुटीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें चंडीगढ़ की अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज गौरी श्योराण का नाम भी शामिल रहा। गौरी श्योराण शूटिंग के साथ-साथ समाजसेवा की गतिविधियों में भी आगे रहती हैं। उन्होंने पीएम केयर्स फंड में लाख रुपये का योगदान दिया था। 


यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी की गुहार, 'मोदी साहब! मेरा कबूतर वापस कर दीजिए, मैं बहुत चाहता हूं', पढ़ें- मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गौरी श्योराण कड़ी मेहनत की बदौलत इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। अपने सटीक निशाने के दम पर उन्होंने भारत को कई पदक जिताए हैं। वह देश की महिला शूटिंग टीम में टॉप लिस्ट में शुमार हैं। गौरी श्योराण के पिता आईएएस अधिकारी जगदीप श्योराण ने बताया कि खेल से बेटी ने मेरा और मेरे देश का मान बढ़ाया है। बेटी की वजह से ही आज मेरा सिर गर्व से ऊंचा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें