फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HGPC ने हरियाणा के लिए बनाई अलग सब कमेटी

Sat, 12 Jul 2014 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में हरियाणा के लिए अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से संबंधित बिल पास होने के बीच एसजीपीसी ने वहां के गुरुद्वारों के प्रबंध के लिए अलग सब कमेटी गठित करने को मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी की शुक्रवार को अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ की अध्यक्षता में यहां हुई एक बैठक में हरियाणा के गुरुद्वारों के प्रबंध के लिए अलग सब कमेटी बनाने को मंजूरी प्रदान करते हुए इसका मुख्यालय कुरुक्षेत्र में स्थापित करने की घोषणा की गई।

शिरोमणि अकाली दल ने हुड्डा सरकार द्वारा हरियाणा के लिए अलग एसजीपीसी बिल पास कराने को पूरी तरह गैर-संवैधानिक, गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन


एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी की बैठक के बाद मक्कड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा के गुरुद्वारों के प्रबंध के लिए वह अलग सब कमेटी बनाने को पूरी तरह से तैयार है।

इस सब कमेटी के लिए हरियाणा से चुने गए एसजीपीसी सदस्यों में से एक उपाध्यक्ष चुना जाएगा, जो कि शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष की अगुवाई में काम करेगा।

उन्होंने एचएसजीपीसी गठन के निर्णय को राजनीतिक स्टंट करार देते हुए कहा कि अलग कमेटी की मांग करने वाले सभी सिखों को श्री अकाल तख्त साहिब की सरपरस्ती में अस्तित्व में आई एसजीपीसी की ताकत को कम करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें