फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो साइकिल्स ग्रुप के मालिक ओपी मुंजाल नहीं रहे

Thu, 13 Aug 2015 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरो साइकिल्स लिमिटेड के संस्थापक ओम प्रकाश मुंजाल का वीरवार सुबह डीएमसी अस्पताल में निधन हो गया। वे 87 साल के थे। मुंजाल कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन


सुबह 10.35 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार शाम पांच बजे मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुंजाल के निधन की खबर सुनते ही उद्योग, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

निधन की खबर सुनते ही साइकिल उद्योग के सबसे बड़े संगठन यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन ने वीरवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर आपात बैठक बुलाई। बैठक में दो मिनट का मौन रख कर मुंजाल को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों ने साइकिल उद्योग को दिए उनके योगदान को याद किया गया। उनके बेटे पंकज मुंजाल उनकी कारोबारी विरासत को संभाल रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी मुंजाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कैप्टन ने उनके निधन को साइकिल उद्योग के लिए बड़ा नुकसान बताया है।

उन्होंने कहा कि मुंजाल ने जीवन भर साइकिल उद्योग के उत्थान और उसे बुलंदियों पर ले जाने के लिए काम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें