फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की पेरिस में नीलामी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के हेरिटेज फर्नीचर की विदेश में नीलामी नहीं थम रही है। मंगलवार को पेरिस में चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी होने जा रही है। हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को इस नीलामी की जानकारी दी है। उन्होंने पेरिस में भारतीय एबेंसी के एंबेसडर को भी शिकायत की कॉपी भेजी है।
विज्ञापन

जग्गा ने अपने पत्र में कहा है कि 27 अक्तूबर को पेरिस के 6 एवेन्यू होशे, कॉर्नेट डी सेंट-सिर नीलामी घर में चंडीगढ़ की 4 वस्तुओं को रखा जाएगा, जिनकी प्रस्तावित कीमत 1.05 करोड़ के करीब है। इनमें इजी आर्म चेयर्स, ऑफिस आर्म चेयर्स, ए डेबेड और एडवोकेट आर्म चेयर्स शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से हेरिटेज फर्नीचर की तस्करी बढ़ती जा रही है और अब तक करोड़ों का फर्नीचर नीलाम हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह हेरिटेज धरोहर को बचाए रखे। उन्होंने कहा कि देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है, इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। इसके अलावा नीलामी को रोकने के लिए भी प्रयास किए जाने चाहिए। जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा यहां स्थानीय स्तर पर भी इसकी चोरी रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। शिकायत में उन्होंने कहा कि विदेश में सभी भारतीय एबेंसी को सतर्क किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें